अशोक नगर: अशोकनगर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरु 1.57 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी जिंदगी की दो बूंद
अशोकनगर रविवार को दोपहर 2 बजे जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026 का शुभारंभ हो गया है। 28 से 30 जून तक चलने वाले इस अभियान में जन्म से 5 वर्ष तक के करीब 1 लाख 57 हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिला चिकित्सालय में कलेक्टर साकेत मालवीय ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान की शुरुआत की।