पुपरी: नगर परिषद सुल्तानगंज के कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या पर पुपरी नगर परिषद कार्यालय में शोकसभा
नगर परिषद सुल्तानगंज के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण प्रसाद की हत्या को लेकर बुधवार 2 बजे दिन पुपरी स्थित नगर परिषद कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर मृतक के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।