पेण्ड्रा रोड गौरेला: मासूम पार्थ की संदिग्ध मौत के 40 दिन बाद पुलिस ने कब्र से निकालकर कराया पीएम, ग्राम रानीझाप का मामला
गौरेला के रानीझाप गांव में डेढ़ वर्षीय मासूम पार्थ राठौर की करंट लगने से मौत का मामले में अब नया मोड़ आया जिसमें परिजन के द्वारा लेट शिकायत करने पर एसडीएम की अनुमति के बाद शव को निकाल कर 40 दिन बाद पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया परिजनों ने आप लगाए की स्थानीय पंचायत और बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही के कारण बच्चों की जान गई ।