बहराइच: बहराइच पहुंचे IG देवीपाटन मंडल ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक, कहा- नेपाल से जुड़ी सीमाओं पर रखनी होगी निगरानी
देवीपाटन मंडल का पदभार ग्रहण करने के बाद बुधवार को पहली बार बहराइच पहुंचे आईजी देवीपाटन मंडल अशोक शुक्ला ने निरीक्षण भवन में जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि देवीपाटन मंडल के तीन जिले ऐसे हैं जिनकी सीमाएं नेपाल राष्ट्र से लगती है। उन्होंने कहा कि नेपाल से जुड़ी सीमाएं संवेदनशील है ऐसे में उन पर कड़ी निगरानी रखनी होगी।