शामली: शामली की अनन्या का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की प्रतियोगिता के लिए हुआ, विद्यालय में खुशी का माहौल
Shamli, Shamli | Oct 1, 2026 शामली के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्रा अनन्या मलिक ने 23 से 27 सितंबर तक झारखण्ड के रांची में हुई जूड़ो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है, जबकि विद्यालय से ही पलक चौधरी और राधिका चौहान को रजत पदक मिले हैं। इसके साथ ही अनन्या मलिक का चयन 22 अक्तूबर को दिल्ली में होने वाली स्कूल गेम्स फेडरेशन आॅफ इंडिया द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के लिए हुआ है।