जहानाबाद: अवर निरीक्षक परीक्षा: एसपी व एएसपी ने केंद्रों का किया निरीक्षण
l
जहानाबाद में रविवार को आयोजित पुलिस अवर निरीक्षक (मद्य निषेध) परीक्षा-2026 के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का जायजा लिया।