पुपरी: नानपुर के कोयली गांव में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मातम
नानपुर के कोयली गांव में जख्मी विजय राय की मौत इलाज के क्रम में हो गया। गुरुवार को 3 बजे दिन में शव के कोयली पहुंचने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी ने नल जल के संबेदक के आदमी द्वारा मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाई है।