बदलापुर: सिंगरामऊ में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस कार्रवाई में जुटी
बदलापुर तहसील क्षेत्र के सिंगरामऊ थाना अंतर्गत स्थित बोधी पट्टी गांव में करीब 25 वर्षीय विवाहिता पूनम यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पति राकेश समेत ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। परिजनों ने शरीर पर चोट के निशान होने का दावा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के