शाम्हो प्रखंड अपनी बेबसी परआंसू बहाने को विवश है। इस प्रखंड को गंगा पार और भौगोलिक रूप से अलग होने का खामियाजा उठाना पड़ रहा है। यह प्रखंड गंगा और किउल नदी में हर साल आने वाली बाढ़ से सौ प्रतिशत तक प्रभावित होता है। ऐसे में प्रखंड में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं में भी संवेदक की मनमानी साफ नजर आती है।