सरदारशहर: चूरू: राकेश किलानिया बने शिक्षक संघ अम्बेडकर के जिलाध्यक्ष
चूरू। राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर की जिला कार्यकारिणी के चुनाव आदर्श छात्रावास में संपन्न हुए। सर्वसम्मति से राकेश किलानिया को नया जिलाध्यक्ष चुना गया। भगवान सिंह दायमा जिला मंत्री, जैसाराम कँवल कोषाध्यक्ष और चरण सिंह सभाध्यक्ष बने। चुनाव पर्यवेक्षक सुरेश कुमार वर्मा, प्रांतीय संरक्षक शीशराम माहि ने किया।