पीपलदा: इटावा थाना क्षेत्र के गेता में ई मित्र संचालक से हुई ₹70 हजार की ठगी, UPI से खाते में रुपये डलवाकर फरार हुआ आरोपी
Pipalda, Kota | Jun 30, 2024 जिले के इटावा थाना क्षेत्र के गेता क़स्बे में एक ई मित्र संचालक से एक शख्स 70 हजार की ठगी कर फरार हो गया।जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। गेता क़स्बे ने आज ई मित्र संचालक के पास एक शख्स आया और UPI से खाते में 70 हजार रुपये डलवाने आया। उसने खाते में पैसे में डालने को कहा और रुपये गाड़ी से लाने को कहकर बाहर निकला और फरार हो गया।