सदर: सर्किट हाउस में महिला आयोग की सदस्य ने की जनसुनवाई, 28 मामलों में से 2 का मौके पर निस्तारण किया
Sadar, Varanasi | Jun 17, 2026 वाराणसी में राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने सर्किट हाउस में आयोजित महिला जनसुनवाई में 28 शिकायतों की सुनवाई की। इनमें भूमि विवाद, महिला उत्पीड़न, नौकरी के नाम पर ठगी, अवैध कब्जा और उपचार संबंधी मामले शामिल रहे। दो मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि अन्य प्रकरणों को संबंधित विभागों को कार्रवाई हेतु भेजा गया