सादाबाद: मनस्या के बुजुर्ग मोहन सिंह आर्य ने जनपद का नाम रोशन किया, मैराथन में मिला प्रो कैंम अवार्ड
टाटा स्टील के द्वारा बेंगलुरु में मैराथन दौड़ का आयोजन किया था। मनस्या के रहने वाले बीएसएनल से लेखाधिकारी के पद से रिटायर्ड मोहन सिंह आर्य ने भी भाग लिया था। जिन्होंने इस मैराथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद का नाम रोशन करते हुए प्रो केम अवार्ड जीता है। इससे पूर्व भी वह कई मैराथनों में भाग लेकर अवार्ड जीत चुके हैं और गांव व जनपद का नाम रोशन किया है।