तिलहर: होली के बाद मौसम में बदलाव, सुबह के समय छाया घना कोहरा, वाहनों की रफ्तार थमी
दरअसल होली के बाद से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा था। और दिन के समय तेज गर्मी का एहसास होने लगा था। मंगलवार देर रात से ही मौसम में अचानक बदलाव शुरू हो गया। बुधवार सुबह घना कोहरा छा गया। कोहरा छाने की वजह से दिसंबर महा जैसा मौसम दिखाई देने लगा। आज घना कोहरा होने की वजह से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तो वहीं हादसे की भी आशंका बन रही है।