दुधि: सीएमओ ने सीएचसी दुद्धी का आकस्मिक निरीक्षण किया, ब्लड बैंक और जनरल वार्ड की समीक्षा की
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश कुमार मिश्रा ने गुरुवार शाम लगभग 5 बजे सीएचसी दुद्धी का आकस्मिक निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम व सीएचओ के साथ प्रशासनिक भवन के सभागार में बैठक की तथा ब्लड बैंक व जनरल वार्ड का भी निरीक्षण किया।