शिवगंज स्थित राजीव गांधी टाउन हॉल में आयुर्वेद विभाग व राष्ट्रीय आयुष मिशन के तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेद अन्तरंग क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में रोगियों ने उपचार कराया। शिविर प्रभारी डॉ. राधेश्याम नोगिया व डॉ. गंगा विष्णु शर्मा के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा पंजीकरण, जांच व उपचार किया