जमुई: रामपुर गांव में भूमि विवाद के रंजिश में चचेरे भाई और भाभी ने दो बहनों को किया घायल, जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Jul 25, 2025 रामपुर गांव में शुक्रवार के सुबह 7:00 बजे जमीन हड़पने की नीयत से दीपमाला देवी और बहन सुषमा देवी की जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और घायल दोनों बहनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों बहनों ने मारपीट का आरोप अपने चचेरे भाई बिरजू यादव, कृष्णदेव और भाभी रूबी देवी व ललिता देवी पर लगाया है।