जमुई: बाघाखांड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो सवार एक व्यक्ति घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
Jamui, Jamui | Jul 25, 2025 ख़ैरा- सोनो मुख्य मार्ग पर बाघाखांड़ के पास शुक्रवार की सुबह 6:00 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो पर सवार एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल व्यक्ति की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के बलथर गांव निवासी उमेश सिंह के रूप में हुई है।