मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात्रि एवं ओडी ड्यूटी की गई जांच
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,अंचल पुलिस निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष के द्वारा रात्रि गश्ती एवं ओडी ड्यूटी का जांच किया गया है। जांच के दौरान ओडी ड्यूटी,रात्रि गश्ती एवं डायल 112 का जांच कर उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। जिससे जिला भर में शांति व्यवस्था कायम रहे। उक्त जानकारी रविवार को 11:45 पर मिली।