महोबा: पिपरामाफ में इंटर की छात्रा ने की आत्महत्या, परिवार में मातम, 18 वर्षीय मनीषा का शव घर के बाथरूम में फंदे से लटका मिला
Mahoba, Mahoba | May 23, 2026 महोबा जनपद के श्रीनगर थाना क्षेत्र के पिपरामाफ गाँव निवासी बालादीन अहिरवार की 18 वर्षीय बेटी मनीषा घर के बाथरूम में नहाने गई थी। करीब डेढ़ घंटे तक बाहर न आने पर परिजनों ने दरवाजा खोला तो मनीषा का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची श्रीनगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।