गुमला: 108 पर 15 बार कॉल करने पर भी नहीं मिला जवाब, रिम्स ले जाते समय महिला की हुई मौत
Gumla, Gumla | Apr 24, 2026 बसिया थाना क्षेत्र के पतूरा पाहड़ टोली गांव निवासी 32 वर्षीय शांति देवी की कीटनाशक सेवन करने के बाद इलाज के लिए रिम्स ले जाने के क्रम में मौत हो गई।वहीं स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। गुरुवार को घर में भतीजी की शादी की तैयारी चल रही थी। इसी बीच महिला ने कीटनाशक खा लिया। बसिया में परिजन 108 को कॉल किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ।