खेकड़ा: UPSIDA के भूमि अधिग्रहण के खिलाफ भगौट पंचायत में किसानों ने बिगुल बजाया, कहा- नहीं देंगे जमीन, सरकार पर लगाया छल का आरोप
Khekada, Bagpat | May 16, 2026 भगौट गांव में रविवार को UPSIDA द्वारा किए जा रहे भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों की एक बड़ी पंचायत आयोजित की गई। इसमें करीब 10 गांवों के किसान शामिल हुए और उन्होंने एकजुट होकर सरकार पर छल करने का आरोप लगाया। पंचायत की अध्यक्षता जगमाल सिंह ने की, जबकि संचालन मास्टर विजयपाल फुलेरा ने किया। वक्ताओं ने किसानों से संगठित होकर अपनी लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।