विदिशा नगर: पुरनपुरा स्थित नवनिर्मित जगदीश मंदिर से निकली रथ यात्रा, शहर के मुख्य मार्गो से होकर वापस पुरनपुरा में संपन्न हुई
आज जहां पूरे देश और प्रदेश भर में रथ यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है वहीं विदिशा के पुरनपुरा में नवनिर्मित जगदीश मंदिर से भी भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि यह रथ यात्रा पुरनपुरा मंदिर से प्रारंभ होकर अहमदपुर चौराहा, पीतल मिल, ओवर ब्रिज, खरीफ फाटक रोड, माधवगंज निकासा, तिलक चौक, बड़ा बाजार, डंडापुरा, बस स्टैंड होकर भी गुजरी।