विदिशा नगर: शनिवार को गिरधर कालोनी मे कथा समापन पर MLAटंडन ने विदिशा के लिए जल्द मांगी कथा,कहा मंडी मे कथा की शासन ने नही दी मंजूरी
शनिवार को गिरधर कॉलोनी में शिव महापुराण की कथा के समापन के मौके के पर विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने कहा कि जो कमियां इस कथा में रही है। उन्हें दूर करने के लिए जल्दी ही विदिशा को एक कथा और दी जाए। उन्होंने कहा कि मंडी प्रांगण को पहले चिन्हित किया गया था लेकिन शासन ने वहां कथा करने की अनुमति नहीं दी।उन्होंने आयोजन समिति को सादूबाद दिया,वहीं कथावाचक का आभार माना।