विदिशा नगर: 30जून से विदिशा के गिरधर कालोनी मे चल रही शिवमहापुराण का शनिवार को समापन हुआ,आखरी दिन लाखो की संख्या मे भक्त मौजूद रहे
30 जून से विदिशा के गिरधर कॉलोनी में प्रारंभ हुई शिव महापुराण की कथा का शनिवार को सातवें दिन समापन हुआ। आखिरी दिन प्रदेश-देश भर से लाखों की तादाद में श्रद्धालु कथा में सम्मिलित हुए। बता दे कि कथा चौथे दिन बर्षा कीचड के कारण समाप्त होने वाली थी। आयोजन समिति और सेवाभावी लोगों के सहयोग से इसे 7 दिन पूरा किया गया।