विदिशा नगर: शहर के बीचो-बीच नगर पालिका के अधिकार क्षेत्र में स्थित एसबीआई बैंक लंबे समय से चल रहा है किराए पर नपा ने दिया नोटिस।
विदिशा के मुख्य बाजार में पुरानी नगर पालिका भवन के ऊपर एसबीआई बैंक कई वर्षों से संचालित है भवन जर्जर हो चुका है नगर पालिका का कार्यालय भी अन्य स्थान पर स्थानांतरित हो चुका है बैंक जो इसी भवन की ऊपरी मंजिल पर स्थित है वह भी काफी पुराना और जर्जर हो चुका है बैंक को खाली करने के संबंध में नगर पालिका द्वारा कई बार नोटिस दिए गए हैं ।