विदिशा नगर: रविवार को विदिशा कलेक्टर-SP ने मानोरा मेला रथयात्रा की सुरक्षा और व्यवस्था का जाएजा लिया,मेले मे तीन दिन रहेगी सुरक्षा
रविवार दोपहर को विदिशा कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य ने बताया कि ग्राम मानोरा में निकल रही रथ यात्रा और 3 दिन के मेले की सुरक्षा व्यवस्था देखने के लिए एसपी दीपक शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ सहित अन्य अधिकारी मानोरा मे तमाम तैयारियां का बारीकी से निरीक्षण किया गया। 8 जुलाई तक मेले के आयोजन के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी तैनात रखने की बात अधिकारियों द्वारा कही गई।