गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा शुभारंभ कार्यक्रम
--
प्राचार्य श्री एस. एस. श्रीवास्तव के निर्देशन में आज दिनांक 15 जुलाई 2026 को शासकीय सांदीपनी मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पृथ्वीपुर में गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती के पूजन-वंदन के साथ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में विद्यालय की समस्त छात्राएँ एवं समस्त विद्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री बृजभूषण यादव ने की। उन्होंने गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के महत्व, उद्देश्य एवं आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी विद्यार्थियों को प्रदान करते हुए गुरु-शिष्य परंपरा, भारतीय संस्कृति तथा गुरुजनों के प्रति श्रद्धा और सम्मान के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर विद्यालय के श्री शिवकुमार रावत, कुलदीप मंडेलिया, अवधेश सिंह दांगी, संजीव सेन, विपिन सेन, गिरिजाशंकर सूत्रकार, अनिल श्रीवास्तव, जगदीश कुशवाहा, पी. एन. पांडे, प्रिया रावत, जुली यादव, दीपिका यादव, अदिति बंसल, मीनाक्षी अनुरागी एवं रोशनी प्रजापति ,पूजा भार्गव,अरुण भट्ट,सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री शिवकुमार रावत द्वारा किया गया।
लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार विद्यालय में 15 जुलाई 2026 से 29 जुलाई 2026 तक गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं संस्कारमूलक गतिविधियों का आयोजन प्राचार्य श्री एस. एस. श्रीवास्तव के निर्देशन में किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता श्री बृजभूषण यादव करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को गुरुजनों के प्रति सम्मान, अनुशासन, सदाचार एवं भारतीय संस्कृति के आदर्शों का पालन करने का संदेश दिया गया। साथ ही सभी विद्यार्थियों से पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने का आह्वान किया गया।
CM Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #niwari
Niwari, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026