BAGHPAT DESK : बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र के सिसाना गांव स्थित यमुना खादर में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यह शव तब मिला जब कुछ निजी गोताखोर मछली पकड़ रहे थे और उनका जाल यमुना में डाला गया।
निजी गोताखोर इरफान अपने तीन अन्य साथियों के साथ मछली पकड़ने के लिए यमुना खादर पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने अपना जाल यमुना में डाला, एक डेड बॉडी उसमें फंस गई। मछुआरों ने जब जाल बाहर निकाला तो उसमें एक युवक का शव फंसा हुआ था।
शव की शिनाख्त के प्रयास किए
मृतक की उम्र लगभग 31 वर्ष बताई जा रही है और उसके हाथ पर 'ओम' लिखा हुआ है। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का शुरुआती अनुमान है कि युवक यमुना किनारे नहाने आया होगा और डूबने से उसकी मौत हुई है।
थाना प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि यमुना किनारे एक शव मि
Baghpat, Bagpat | Jun 19, 2026