कोलायत: आयुष्मान आदर्श ग्राम की ओर बड़ा कदम, गुड़ा और हदां में लगाए गए स्वास्थ्य जागरूकता संदेशयुक्त साइन बोर्ड
कोलायत क्षेत्र के गुड़ा और हदां गांवों में आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत स्वास्थ्य जागरूकता संदेशयुक्त सन बोर्ड लगाए गए हैं। ये बोर्ड ग्राम पंचायत, विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र और मुख्य बाजार सहित प्रमुख स्थानों पर लगाए गए हैं।आयुष्मान आरोग्य मंदिर गुड़ा के प्रभारी डॉ. इरशाद रफीक ने बताया कि योजना के तहत 18 स्वास्थ्य सूचकांकों पर कार्य किया जा रहा है।