नौगावां सादात: नौगांवा क्षेत्र में छुटा पशु से किसान परेशान, भाकियू संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आंदोलन की दी चेतावनी
मंगलवार को लगभग 5:00 बजे भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने नौगांवा तहसील क्षेत्र में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा है कि क्षेत्र में लगातार छुट्टा पशु व बिजली विभाग किसानों को परेशान कर रहा है। इसे कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।