गुमला: मुरकुंडा लैम्पस के सचिव ने गुमला थाना में न्याय की गुहार लगाई, कहा- आरोप निराधार हैं
Gumla, Gumla | Apr 2, 2026 मुरकुंडा बहुद्देशीय सहयोग समिति (लैम्पस) लिमिटेड से जुड़े विवाद में नया मोड़ सामने आया है। समिति के वर्तमान सचिव रामजन्म साहू ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए जिला सहकारिता पदाधिकारी, गुमला को आवेदन देकर मामले में स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया है।आवेदन में रामजन्म साहू ने बताया कि वे वर्ष 2011 से सरकार के आदेश पर मुरकुंडा लैम्पस के सचिव के रूप में