खगौल: दानापुर नगर परिषद की बैठक में मानसून की तैयारियों पर चर्चा
दानापुर नगर परिषद सभागार में गुरुवार को दोपहर 2 बजे आमसभा की बैठक मुख्य पार्षद शिल्पी कुमारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी मानसून की तैयारियों और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप पर चर्चा की गई। नाला उड़ाही कार्य की समीक्षा करते हुए इसे तेज करने का निर्देश दिया गया। गर्मी को देखते हुए शहर में चापाकल और प्याऊ की व्यवस्था करने पर सहमति बनी। सभी वार्डों में एंटी