बीना: भारतीय सफाई मजदूर संघ ने नगर पालिका परिषद को ज्ञापन सौंपा, निष्पक्ष व पारदर्शी पदोन्नति प्रक्रिया अपनाने की मांग की
Bina, Sagar | Jul 28, 2026 भारतीय सफाई मजदूर संघ के बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने नगर पालिका परिषद में नगर पालिका अध्यक्ष एवं परिषद के लोगों को ज्ञापन सोप कर जिन पदों पर पदोन्नति की जा रही है उन पदों के लिए वरिष्ठता के आधार पर पात्र कर्मचारीयों को पदोन्नति करने की मांग की। वहीं संघ ने मांग की है की सीधी भर्ती एवं पदोन्नति के लिए तैयार किए गए रोस्टर की प्रतियां उपलब्ध कराई जाए।