हनुमानगढ़: ग्राम पंचायत गुरुसर ने मृत व्यक्ति से करवाई मजदूरी, उसके खाते में किया भुगतान, ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम पंचायत गुरुसर में करीब 10 साल पहले जिस व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है उसी से 2021 में 2023 में मजदूरी करवा डाली। दोनों वर्षों में कुल 24 दिन मनरेगा में मजदूर दिखाकर उसके बैंक खाते में राशि का भुगतान भी कर दिया गया। ग्रामीणों ने इस संबंध में जिला कलेक्टर खुशाल यादव को शिकायत पत्र सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।