चमोली: चमोली में सेवा संकल्प अभियान: 60 पशुपालकों को पोषक चारा और बीज वितरित
पशुपालन विभाग ने राजकीय पशु चिकित्सालय चमोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत चारा घास प्रदर्शनी और जागरूकता गोष्ठी आयोजित की। 60 पशुपालकों को पौष्टिक चारा उत्पादन और टीकाकरण की जानकारी के साथ 320 किलो चारा बीज मुफ्त वितरित किए गए।