गुरारू: गुरारू में बीडीओ की सुरक्षा की मांग को लेकर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया काम
Guraru, Gaya | Jul 27, 2026 बीडीओ की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर सोमवार को गुरारू प्रखंड कार्यालय में बीडीओ संभव कुमार सिंह ने काली पट्टी बांधकर सरकारी कार्य किया। यह विरोध बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ के राज्यव्यापी आह्वान पर किया गया। संघ ने 25 जुलाई को छपरा में विधि-व्यवस्था संधारण के दौरान हुई हिंसक घटना का विरोध किया। उस घटना में दो बीडीओ गंभीर रूप से घायल हो गए थे।