चौपारण: चौपारण के के.बी.एस.एस. +2 विद्यालय में 3 मुफ्त स्मार्ट क्लास का शुभारंभ
चौपारण:हजारीबाग सांसद मनीष जयसवाल के नेतृत्व में चौपारण के के.बी.एस.एस. +2 विद्यालय में बैंक ऑफ इंडिया की सीएसआर योजना से तीन निःशुल्क स्मार्ट क्लास शुरू की गईं। सांसद ने कहा कि डिजिटल शिक्षा से ग्रामीण छात्र सशक्त होंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, बैंक अधिकारी, शिक्षक व स्थानीय लोग मौजूद रहे।