चौपारण:चिरवां में बन रहे गार्डवाल के निर्माण को लेकर गंभीर आरोप लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य घटिया सामग्री से किया जा रहा है और मानकों की अनदेखी हो रही है।ग्रामीणों ने ठीकेदार और संबंधित जेई की मिलीभगत से घोटाले का आरोप लगाते हुए प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग की है।