चौपारण–चतरा रोड पर सड़क हादसा, दो गंभीर घायल! चौपारण :चौपारण–चतरा मुख्य सड़क पर दातपुर के पास पीछे से हुई टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएससी अस्पताल चौपारण लाया गया, जहां एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।