चौपारण: चौपारण जी.टी. रोड पर चंदे के नाम पर गुंडागर्दी, दो लोग हुए लहूलुहान, सरस्वती पूजा को हिंसा से न करें बदनाम
चौपारण:जी.टी. रोड पर सरस्वती पूजा के दौरान चंदा वसूली के नाम पर मारपीट की घटना में दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने कहा कि घटना को गंभीरता से लिया गया है, दोषियों की पहचान की जा रही है और सख्त कार्रवाई होगी। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।