चायल: तिल्हापुर मोड़ स्थित रामजानकी मंदिर में चार साल के प्रेम ने लिया सात फेरे
कौशाम्बी। चार साल से चल रहे प्रेम प्रसंग को आखिरकार शादी का मुकाम मिल गया। पिपरी थाना क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ स्थित रामजानकी मंदिर में प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लेकर एक-दूसरे को जीवनसाथी बना लिया। परिजनों की सहमति से हुई इस शादी को लेकर दोनों परिवारों में खुशी का माहौल रहा। बुधवार शाम 7 बजे हुई शादी!