लातेहार: छिपादोहर रेलवे स्टेशन हटाने की चर्चा से उबाल, ग्रामीणों की हुंकार- स्टेशन हटा तो होगा बड़ा आंदोलन
लातेहार जिले के छिपादोहर में प्रस्तावित रेलवे स्टेशन के विस्थापन की चर्चा को लेकर क्षेत्र में जनाक्रोश तेज हो गया है। रविवार को छिपादोहर मुख्य बाजार स्थित रामनवमी शेड में आयोजित एक बड़ी बैठक में सैकड़ों ग्रामीण जुटे और प्रशासन के संभावित निर्णय के खिलाफ खुलकर नाराजगी जताई।