बघेली गायिका इशिका पांडेय की सगाई में सजे भक्ति के सुर, रीवा में खास जश्न!
नमस्कार, आप देख रहे हैं SIDHI MEDIA 24 का Facebook Live.
आज हम मौजूद हैं रीवा जिले के Uks Palace में, जहां बघेली लोकगीत गायिका इशिका पांडेय की सगाई का खास समारोह आयोजित किया जा रहा है।
आप सब इशिका पांडेय को जानते होंगे, जो अक्सर दूसरों के शादी-विवाह और पारिवारिक कार्यक्रमों में अपनी मधुर आवाज से गीत गाकर महफिल में चार चांद लगा देती हैं।
लेकिन आज मौका उनके अपने जीवन का बेहद खास है। आज उनकी सगाई की खुशियां मनाई जा रही हैं और इसी खुशी के अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया है।
इस कार्यक्रम में अन्य गायक और कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भक्ति और संगीत का सुंदर माहौल बना रहे हैं। तो आइए, हम भी आपको रूबरू कराते हैं इस खूबसूरत आयोजन से। इशिका पांडेय और उनके परिवार को SIDHI MEDIA 24 की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं।
Hashtags
#SidhiMedia24 #IskaPandey #BagheliLokgeet #RewaNews #BhajanSandhya