धमतरी: यातायात पुलिस ने नाबालिक वाहन चालकों को पकड़कर उनके पालकों के सामने दी चेतावनी
बता दे की सभी स्कूल अब खुल गए हैं, ऐसे में नाबालिक बच्चों द्वारा भी मोटरसाइकिल चलाते हुए स्कूल जाते हैं। ऐसे में कभी भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। जिसको लेकर रत्ना बांधा चौक में यातायात पुलिस द्वारा नाबालिक वाहन चालकों को पकड़ा गया। इस दौरान पुलिस ने नाबालिक वाहन चालकों के पालक को मौके पर बुलाकर उन्हें समझाइश दिया गया।