उज्जैन शहर: आयुर्वेद अस्पताल के पास हरिओम तोल कांटे के समीप नवविवाहित युवती ने जहर खाकर की आत्महत्या, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
शादी के मात्र 12 दिनों बाद एक नवविवाहिता युवती ने जहर खाकर जान दे दी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद युवती का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।मृतका प्रीति पिता भंवरलाल निवासी आयुर्वेद अस्पताल के पास ने शुक्रवार की रात जहर खा लिया। रात 12.30 बजे परिजनों ने जब उसे उल्टियां करते देखा तो उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। इलाज के दौरान उसने सुबह करीब 4 बजे दम तोड़ दिया।