मानटाउन थाना पुलिस की बड़ी सफलता, मुख्य साजिशकर्ता समेत छह आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त वाहन भी बरामद।
सवाई माधोपुर। मानटाउन थाना पुलिस ने ज्वेलर लूटकांड का पर्दाफाश करते हुए फरार चल रहे मास्टरमाइंड लोकेश कुमार मीणा निवासी जोडली थाना सपोटरा जिला करौली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी भारी कर्ज में डूबा हुआ था और आर्थिक तंगी से उबरने के लिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पूरी लूट की साजिश रची थी।