मांट: मांट के गाँव नसीटी के दो युवकों ने भूसा खरीदने के दौरान अम्बेडकर की मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त
Mat, Mathura | Jul 2, 2026 मंगलवार को शेरगढ़ थाने के गाँव बसई में बाइक पर आये दो अज्ञात लोगों ने अम्बेडकर मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया था, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया, पर मूर्ति क्षतिग्रस्त करने की घटना समीप लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी, सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरु कर दी थी,