सागर नगर: शादी समारोह से लौट रहे सरपंच पति की कार पर पथराव, कुटीर को लेकर हुआ विवाद, ग्राम सोमला में घटना
ग्राम सोमला में शुक्रवार देर रात एक शादी समारोह से लौट रहे सरपंच पति की कार पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। आरोपियों ने न केवल कार में तोड़फोड़ की, बल्कि बाद में सरपंच के घर पहुंचकर गाली-गलौज और हंगामा भी किया। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।पुलिस ने सरपंच पति की शिकायत पर सोमला निवासी पांच लोगों पर प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।