शाहजहांपुर। सिटी पार्क क्षेत्र में खतरनाक नस्ल के पिटबुल कुत्ते को बिना मुँहपट्टी और पट्टे के खुलेआम घुमाए जाने से स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है। इस संबंध में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने शिकायती पत्र भेजकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।